महिलाओं के आर्थिक कल्याण और उन पर आश्रित बच्चों के स्वाथ्य व पोषण में सुधार के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री "शिव राज सिंह चौहान" ने "मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना" की शुरुवात 23 जनवरी 2023 को थी। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 की राशि प्रत्येक महीने दी जाएगी, हालाकिं कि इस राशि को बढ़ाकर अब ₹1250 कर दिया गया है। अभी तक लाडली बहना योजना की 18वीं क़िस्त बैंकों में ट्रान्सफर कर दी गयी और सरकारी द्वारा जल्द ही इस योजना की 19वीं क़िस्त भेजी जाएगी। यहाँ आपको ladli behna yojana की नयी लिस्ट को कैसे चेक करने के बारे में बताया गया है:-
Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024- Overview
किसके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना |
कौन है लाभार्थी? | केवल महिलाएं |
दी जाने वाली राशि | ₹ 1250 |
योजना का उद्देश्य | महिलाओ के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार करना |
Official Website | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
किन महिलाओं को मिल सकता है लाडली बहना योजन का लाभ?
लाभार्थी के लिए इस योजना में कुछ शर्तो को बताता गया है:
- केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती है
- लाभार्थी महिला की आयु 21 से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
- विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलाएं ही योजना के लिए आवेदन कर सकती है
- महिला ने किसी भी स्कूल या कॉलेज से पढ़ी-लिखी नहीं होनी चाहिए
- ऐसी महिलाएं योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक हो
- यदि आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो, तो वह अपात्र होगी, लेकिन मानसेवीकर्मी और आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी.
- यदि आवेदिका पहले से ही किसी योजना में लाभार्थी है और 1200 रूपये से कम प्राप्त कर रही है तो ऐसी स्थिती में उसे शेष राशि दी जाएगी, उदाहरण से समझे: यदि आवेदिका सामाजिक न्याय विभाग की पेंशनकर्ता है एवं आवेदिका को 600 रुपए की राशि मासिक प्राप्त हो रही है तो ऐसे में 650 रूपए की शेष राशि जोड़कर आपको दिए जायेंगे
लाडली बहना योजना के लिए आवयश्क दस्तावेज
- समग्र परिवार / सदस्य आई. डी.
- व्यक्तिगत समग्र आई डी
- आधार कार्ड
- लाभार्थी का बैंक खाते से आधार लिंक होना
- समग्र पोर्टल ( samagra.gov.in) में दर्ज मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लिस्ट कैसे चेक कर सकते है?
- आवेदिका को सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in. पर जाना होगा
- इसके बाद होमपेज से "अनतिम सूची" पर क्लिक कर होगा
- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना है
- इसके बाद पात्र और आपत्र के दो विकल्प दिखाई देंगे
- अब अपने अनुसार विकल्प का चयन करके सभी जानकारी को भरे दे, जिसके बाद आपको पात्र या आपत्र महिलाओं की सूची आ जाएगी
- तो इस तरह से सभी महिलाएं अपना नाम लाडली बहना योजना में देख सकती है
Frequently Asked Question
Q. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत कितनी राशि दी जाती है?
Ans. योग्य महिलाओं को प्रत्येक महीने 1250 रूपये की राशि का भुगतान किया जाता है
Q. क्या अन्य प्रदेश की महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र है?
Ans. नहीं, योजना का लाभ केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही ले सकती है