साल 2013 में राजस्थान सरकार ने अपने नागरिकों को डिजिटल पहचान देने के लिए Rajasthan Single Sign On (SSO) पोर्टल लांच किया था। इसकी मदद से व्यक्ति एक SSO Id के साथ 100 से अधिक सेवाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से SSO Login Id, पात्रता, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में जानेगें।
SSO Login या SSO ID Rajasthan क्या है?
राजस्थान सरकार ने राजस्थान सिंगल साइन ऑन (SSO) प्लेटफार्म को राज्य के नागरिको को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए डिज़ाइन किया हैं। SSO Login id या Rajasthan SSO Login id एक ऐसी सिंगल डिजिटल आईडी है जिसकी मदद से व्यक्ति किसी भी एप्लीकेशन या वेबसाइट को आसानी से एक्सेस कर सकता है। Rajasthan SSO Portal का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिको, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों को एक ही प्लेटफार्म पर सभी सर्विस उपलब्ध कराना हैं।
Eligibility Criteria for SSO Login Registration
ऐसे नागरिक जो निम्नलिखित मानदंडो को पूरा करते है वह SSO राजस्थान पोर्टल पर SSO Login id बना सकते हैं:-
- व्यक्ति राजस्थान का निवासी हो।
- उद्योगों के मालिकों या बिज़नसमेन के पास व्यवसाय पंजीकरण संख्या (BRN) होना अनिवार्य है।
- राजस्थान सरकार के ऐसे कर्मचारी जिनके पास राज्य बीमा व भविष्य निधि (SIPF) नंबर है वे इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
Documents for SSO ID Registration
राजस्थान के नागरिको के पास SSO पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध होने चाहिए:-
- जन आधार कार्ड
- भामाशाह कार्ड
- आधार कार्ड
- फेसबुक या गूगल अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- उद्योग या बिज़नस रजिस्ट्रेशन नंबर
- छोटे बिज़नस के लिए एड्रेस प्रूफ
Service on Rajasthan SSO Portal
राजस्थान सरकार के द्वारा इस पोर्टल पर तीन प्रकार की सर्विस दी जाती है
- G2C Services
- G2B Services
- G2G Services
G2C Services
इस सर्विस के अंतर्गत सरकार का सम्बन्ध सरकारी कर्मचारी से होता है, इसके अंतर्गत विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
G2C Services
इसके अंतर्गत सरकार का सम्बन्ध नागरिकों से होता है आसानी से सेवाओं की जानकरी देख सकते हैं।
G2B Services
G2B के अंतर्गत, सरकार और बिज़नसमेंन का सम्बन्ध होता है इसमें बिज़नसमेंन के विकास के लिए चल रही सेवाओं की जानकारी होती हैं।
Rajasthan SSO Portal पर उपलब्ध कुछ सेवाएं इस प्रकार हैं:
- GST Home Portal
- E-Mitra portal services
- SSO Rajasthan epass
- Business Registration
- Artisan Reg (Artisan Registration)
- DCEAPP
- Digital Visitor Register
- DMRD
- Drug Control
- Drug Control Organisation(DCO)
- EBazaar
- e-Devasthan
- EHR
- EID
- E-learning
- Employment
- e-sakhi (e-sakhi)
- forest and wildlife
- GEMS
- Bank correspondence
- Bhamashah Card
- BPAS (UDH)
- BRSY
- BSBY
- Business Registration
- Challenge For Change
- CHMS
- GPS CONSULTANCY
- HSMS
- TAD
- HTE
- IFMS-RajSSP
- IHMS
- I start
- ITI
- अन्य सर्विस
How to SSO ID Registration on SSO Rajasthan Portal?
राजस्थान SSO प्लेटफार्म पर आम नागरिक, सरकारी कर्मचारी और उद्योगपति अपना पंजीकरण कर सकते हैं, यहाँ पर आपको कैसे एसएसओं प्लेटफार्म पर पंजीकरण कर सकते है, के बारे में बताया गया है:-
Rajasthan SSO ID: Citizen Registration
Step1- सबसे पहले आपको SSO Rajasthan की ऑफिसियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
Step2- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके आप अपने अनुसार "Citizen", "Udhyog" या "Govt. Employee" के विकल्प का चयन करना होगा।
Step3- Citizen विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने दो आप्शन आ जायेंगे।
- Jan Aadhaar
- Google Account
Step4 - जन आधार का चयन करने के बाद, आपको जन आधार नंबर को दर्ज करके "Next" बटन पर क्लिक करना होगा।
Step5 - आप आपके परिवार के जितने भी सदस्य है उनके नाम आ जायेंगे, अब आप जिस भी सदस्य की आईडी बनाना चाहते है उसका चयन करके "Send OTP" पर क्लिक करना होगा।
Step6- अब आपको OTP दर्ज करके “Verify OTP” पर क्लिक करना होगा।
Step7- आपको अपना SSO ID या यूजरनेम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
Step8- इसके बाद मोबाइल और ई -मेल आईडी को दर्ज करके "Registration" बटन पर क्लिक करन होगा।
Step9- इस स्टेप्स को फोलो करके आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Step10- अब ईमेल पर प्राप्त SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके आगे की जानकारी को पूरा कर सकते हैं।
Rajasthan SSO ID: Udyog Registration
यदि आपका एक छोटा बिज़नस है तो आप नीचे बताएं गए स्टेप्स की मदद से अपना SSO ID अकाउंट बना सकते हैं:
Step1- सबसे पहले आपको RSSO की ऑफिसियल वेबसाइट पर https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
Step2- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
Step3- अब Udyog विकल्प का चयन करना होगा।
Step4- अब Sansthan Aadhaar number को दर्ज करने के बाद "Next" बटन पर क्लिक करना होगा।
Step5- इसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी को भरने के बाद, SSO Id रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।
Rajasthan SSO ID: Government Employee Registration
Step1 - सर्वप्रथम राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ।
Step2 - इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
Step3 - अब Government विकल्प का चयन करना होगा।
Step4 - इसके बाद SIPF नंबर और पासवर्ड को दर्ज करके अपनी सभी जानकारी को पूर्ण करें।
Step5 - रजिस्ट्रेशन कम्पलीट होने के बाद SSO id मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त होगी।
SSO ID से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
Q. SSO ID का full form क्या है?
Ans. SSO ID का पूर्ण रूप या full form, Single Sign On identification number है।
Q. SSO Login ID क्या है?
Ans. SSO Login ID की मदद से राजस्थान के नागरिक एक ही पोर्टल पर 100 से अधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Q. SSO ID या पासवर्ड को रिकवर कैसे करें?
Ans. Rajasthan SSO पोर्टल पर जाएँ और "Forget SSO ID या "Forget Password" पर क्लिक करके उसे रिसेट कर सकते हैं।
Q. किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कहाँ संपर्क करें?
Ans. यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप 0141-5123717, 0141-5153222 और helpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।